दिल्ली

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में इन महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2024, 05:46 PM IST

दिल्ली सरकार ने इस साल के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया है। इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट देना होगा।

Image

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महिलाओं का आशीर्वाद मांगते हुए मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें 1,000 रुपये प्रति माह देने वाली योजना के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में बजट पेश करते हुए 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की थी, जिसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। दिल्ली में मतदाता के तौर पर पंजीकृत महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी, बशर्ते कि उन्हें किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो और वे सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं हों। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने प्रस्तावित हैं और दिल्ली से संसद के निचले सदन में सात सदस्य निर्वाचित होते हैं। चुनाव के बाद लागू होने वाली इस योजना से राष्ट्रीय राजधानी में करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।

सीएम केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा पोस्ट

सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए एक लंबे पोस्ट में कहा कि कल से उन्हें दिल्ली की माताओं और बहनों के ढेरों फोन आ रहे हैं और वे पूछ रहीं हैं कि महिला सम्मान योजना में कैसे पंजीकरण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस योजना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि वह जो भी कुछ कर पा रहे हैं, वह सभी माताओं और बहनों के आशीर्वाद का नतीजा है। उन्होंने कहा, ‘‘...मेरे विरोधियों ने तो मुझे कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन आपका आशीर्वाद उनके सभी षडयंत्रों को असफल कर रहा है।’’

‘आप’ दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के तहत सात में से चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के प्रत्यक्ष संदर्भ में केजरीवाल ने कहा कि वह महिलाओं और उनके परिवारों के लिए जो भी अच्छा काम करना चाहते हैं, ‘‘ये (भाजपा) लोग उपराज्यपाल और केंद्र सरकार के जरिए मुझे रोकते हैं।’’ केजरीवाल ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगले महीने चुनाव हैं। इस चुनाव में आप सब मुझे आशीर्वाद दें, अपने घर के सभी लोगों से भी कहें। इस चुनाव में मेरे हाथ मजबूत करें, ताकि आपका भाई और बेटा आपकी खूब सेवा कर सके और आपके परिवार का खयाल कर सके।’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'