Used Condoms Sent To 65 Women: ऑस्ट्रेलिया में पुलिस एक ऐसे मामले की जांच कर रही है जहां 65 महिलाओं को हाथ से लिखे संदेशों के साथ इस्तेमाल किए गए कंडोम भेजे गए । पूरे मेलबोर्न के कई हिस्सों में एक गुमनाम शख्स ने मेल के जरिए इन्हें भेजा है। सभी घटनाएं पिछले तीन माह के दौरान हुई हैं। पुलिस का मानना है कि सभी पीड़िता आपस में जुड़ी हुई हैं और लक्षित हमले का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी पीड़िताओं ने 1999 में शहर के किलब्रेडा कॉलेज से पढ़ाई की है। इससे पता चलता है कि उनके पते स्कूल की एक पुरानी ईयरबुक से हासिल किए गए होंगे।
घटना की खास बातें
ऑस्ट्रेलिया में 65 महिलाओं को इस्तेमाल किए गए कंडोम के पत्र मिले।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक लक्षित हमले से जुड़े हैं।
सभी महिलाओं ने 1999 में मेलबर्न के किलब्रेडा कॉलेज प्राइवेट गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की।
यौन अपराध और बाल दुर्व्यवहार जांच दल मामले की जांच कर रहा है।
पीड़िता बोली, पूरी रात नहीं आई नींद
एक पीड़िता को ऑस्ट्रेलिया के हेराल्ड सन ने यह कहते हुए उद्धृत किया कि उसे हस्तलिखित संदेशों के साथ एक पत्र मिला, जिसके बाद उसने अपने दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश की। महिला ने कहा, जिस रात मुझे पत्र मिला, उस रात मुझे नींद नहीं आई, इसने मुझे वास्तव में डरा दिया। उसने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि कुछ महिलाओं को तो चार पत्र भी मिले हैं।
मामले की जांच चल रही है
द ऑस्ट्रेलियन ने बताया कि यौन अपराध और बाल दुर्व्यवहार जांच दल मामले की जांच कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मामले से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी रखने वाले से सहयोग करने की अपील की है। साथ ही अपराधी को खोजने में मदद करने का भी आग्रह किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
