दिल्ली

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 27, 2022, 01:03 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर, डिप्टी मेयर पदों समेत अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। नामांकन का आज आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

Image

एमसीडी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम तय किए

Photo : BCCL

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को और डिप्टी मेयर पद के कमल बागड़ी (Kamal Bagdi) को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके अलावा एमसीडी की स्थायी समिति के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए। रेखा गुप्ता पीतमपुरा से तीन बार से पार्षद हैं जबकि बागड़ी राम नगर से पहली बार निर्वाचित हुए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को पूर्व प्रोफेसर और पूर्वी पटेल नगर वार्ड से पहली बार पार्षद रहीं 39 वर्षीय शैली ओबरॉय को अपना मेयर उम्मीदवार बनाया। चांदनी महल से तीन बार के पार्षद 31 वर्षीय आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार बनाया है।

छह जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए आप उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी के सभी उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जो आखिरी तारीख है। 250 सदस्यीय एमसीडी में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं जबकि आप को 134 सीटें मिलीं। एक निर्दलीय उम्मीदवार सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गया। कांग्रेस के नौ जबकि दो निर्दलीय पार्षद भी हैं। स्थायी समिति के लिए तत्कालीन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दरल और पंकज लूथरा को बीजेपी के उम्मीदवारों के रूप में नॉमनेट किया गया है।

दलबदल विरोधी कानून पार्षदों पर लागू नहीं होता है और महापौर का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होता है। महापौर के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 250 पार्षद, दिल्ली से संसद के 10 सदस्य और विधानसभा के 1/5 सदस्य (14) शामिल होते हैं। जिन्हें अध्यक्ष द्वारा वार्षिक रूप से बारी-बारी से मनोनीत किया जाता है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को AAP के 13 और बीजेपी के एक विधायक को एमसीडी में प्रतिनिधित्व के लिए नॉमनेट किया। दिल्ली से तीन राज्यसभा सदस्य AAP के और 7 लोकसभा सांसद बीजेपी के हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा नामित 10 लोग भी पार्षदों के घर का हिस्सा हैं। लेकिन उनके पास मतदान का अधिकार नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article