दिल्ली

दिल्ली में सेक्सटॉर्शन गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर वसूली का आरोप

दिल्ली के शाहदरा पुलिस ने एक ऐसे सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और पैसे वसूलता था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश

नई दिल्ली: शाहदरा के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और पैसे वसूलता था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम अर्मान खान आसिद खान, श्याम सिंह, और मंगल सिंह है। पुलिस के मुताबिम अरमान खान गिरोह का मास्टरमाइंड है उसे राजस्थान के मेवात से दबोचा गया है।

शाहदरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी लड़की से दोस्ती Quack Quack ऐप पर हुई थी। फिर बातचीत व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर पहुंची, जहां लड़की ने एक अश्लील वीडियो दिखाया और उसे भी नग्न होने के लिए बहकाया। बाद में उसी वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भेजकर युवक को धमकाया गया कि अगर वह 35,000 रुपए नहीं देगा तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। डर के मारे युवक ने पैसे दे दिए, लेकिन जब और पैसे की मांग की गई तो उसने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दी।

दिल्ली और मेवात से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजैक्शन की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। पहले दो आरोपी दिल्ली और मेवात से पकड़े गए। फिर जांच में पता चला कि इस गैंग का असली मास्टरमाइंड अर्मान खान है, जिसे राजस्थान के जुरहेड़ा, मेवात से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से एक में वही अश्लील वीडियो था जो पीड़ित को भेजा गया था। दूसरे फोन में भी कई ऐसे वीडियो मिले, जो दूसरे लोगों के थे।

इसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी आसिद खान को पकड़ा, जो फर्जी बैंक अकाउंट और पेमेंट स्कैनर मुहैया कराता था।

कैसे करते थे ब्लैमेलिंग और वसूली

  • आरोपी फर्जी नाम और फोटो से डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाते थे।
  • फिर लोगों से दोस्ती कर के अश्लील बातें और वीडियो कॉल करते थे।
  • वीडियो कॉल के दौरान लोगों की रिकॉर्डिंग कर लेते थे।
  • फिर उसी वीडियो से ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे।

पैसे अलग-अलग खातों में मंगवाए जाते थे, जो इनके साथियों के नाम पर होते थे। पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के बाकी सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर किसी को ऐसी कोई धमकी मिले तो बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article