दिल्ली

Delhi News: हथियारों के बल पर सीए ऑफिस में लूट का मास्‍टर माइंड निकला कर्मचारी, तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 06:38 PM IST

Delhi News: शकरपुर में बीती 20 सितंबर को दिन दहाड़े एक सीएम के ऑफिस में हुए लूट के मामले का खुलासा करते हुए दिल्‍ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस लूट का मास्‍टरमाइंड सीए का ही एक कर्मचारी निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 9 लाख रुपये लूटे थे।

Image

चोरी का आरोपी पकड़ा गया (फोटो- BCCL)

KEY HIGHLIGHTS
  • सीए के कर्मचारी ने ही बनाया था लूट का पूरा प्‍लान
  • आरोपी के पास से लूटी गई 6.26 लाख रुपये रकम और बाइक बरामद
  • एक आरोपी अलवर का और तीन अलीगढ़ के रहने वाले थे

Delhi News: बीते दिनों शकरपुर में हथियारों के बल पर एक सीए के कार्यालय में हुई लाखों रुपये लूटपाट के मामला का दिल्‍ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को सीएम के एक कर्मचारी ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दिल्‍ली पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने इस मामले को सुलझाते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी आरोपी कर्मचारी अमन दुबे, अलीगढ़ निवासी ललित कुमार, पुष्पक सिंह और सचिन ठाकुर के तौर पर हुई है।

बता दें कि, इन आरोपियों ने 20 सितंबर को शकरपुर स्कूल ब्लॉक में दिनदहाड़े सीए के ऑफिस में घुसकर हथियारों के बल पर 9 लाख रुपये लूट लिए थे। उस समय यह कैश सीए के चालक विजेंदर कुमार के पास था और विजेंदर ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी अमन के पास से पुलिस ने लूटी गई रकम में से 6.26 लाख रुपये और लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। बाकि आरोपियों से भी पूछताछ कर रकम बरामदगी की कोशिश की जा रही है।

टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसीपी ऑपरेशन पंकज अरोड़ा ने बताया कि, वारदात के बाद स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी की टीम ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पता लगाया कि इस लूट में तीन आरोपित शामिल थे। इनमें से एक आरोपित ऑफिस के बाहर बाइक पर इंतजार करता दिखा, जबकि दो ने लूटपाट को अंजाम दिया। इसके बाद सीए के कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद सभी के मोबाइलों की भी टेक्निकल सर्विलांस के जरिये जांच की। जिसमें पता चला कि आरोपी कर्मचारी अमन दुबे ने उस दिन अपने मोबाइल से चुनिंदा नंबरों पर कई बार कॉल किया था। इसके बाद जब उसे हिरासत में लेकर सख्‍त पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। साथ ही अपने तीनों साथियों के बारे में भी बता दिया। इस कर्मचारी ने ही लूट की योजना बनाकर उसमें अपने साथियों को शामिल किया था। पुलिस ने तीनों को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article