Delhi Fire News: गीता कॉलोनी की झुग्गियों में आग लगने की घटना के बाद दक्षिणी दिल्ली में स्थित एक होटल में भी आग लगने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि हमें ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने के संबंध में सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली और हमने तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
झुग्गियों में लगी आग
राजधानी दिल्ली के शाहदरा के गीता कॉलोनी इलाके में स्थित रानी गार्डन के पास सुबह 2:25 बजे झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी भीषण थी उस पर काबू पाने के लिए 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान आग की चपेट में आने से पांच बकरियां जल गई। 7-8 से झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। झुग्गियों के आसपास टायर और रबर के कई छोटे-छोटे गोदाम भी स्थित है। दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। यहां लगी आग से होने वाले नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। सुबह के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद आग लगने की वजह की जांच की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
