दिल्ली

Delhi Factory Fire: नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद दमकल की 20 गाड़ियां

दिल्ली के नरेला में आज दोपहर को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर 20 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

Image

नरेला में फैक्ट्री में लगी आग (फोटो साभार - ANI)

Delhi Narela Factory Fire: दिल्ली के नरेला इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बुझाने में अभी काफी समय लगने की संभावना है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

आग लगने की वजह नहीं आई सामने

नरेला में स्थित DSIDC इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की घटना रविवार दोपहर 12 बजे हुई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस के दुआ सहित 40 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम पहुंची। घटनास्थल पर दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article