दिल्ली

20 घंटे लेट हो गई 'गरीब रथ', ये ट्रेनें भी समय से नहीं पहुंचाएंगी मंजिल; सफर से पहले चेक करें लिस्ट

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली सहरसा गरीब रथ विशेष ट्रेन (05578) करीब 20 घंटे की देरी से शनिवार तड़के दो बजे रवाना होगी। इस स्थिति ने यात्रियों के परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Image

गरीब रथ स्पेशल 20 घंटे लेट (फाइल फोटो)

दिल्ली : ट्रेनों की लेट लतीफी का दौर जारी है। खासकर, नई दिल्ली से पूर्व दिशा की यात्रा करने वाले यात्रियों को शुक्रवार को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह हाल शनिवार तक जारी रहेगा। चूंकि, कई ट्रेनें पांच घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं, जिसके कारण कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। विशेष रूप से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली सहरसा गरीब रथ विशेष ट्रेन (05578) 20 घंटे 45 मिनट की देरी से शनिवार तड़के दो बजे रवाना होगी। इन गाड़ियों की लेट लतीफी से यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही समय गुजारना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच सफर काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

ये ट्रेनें कई घंटे लेट

इसके अलावा अन्य ट्रेनों के संचालन में देरी समझ आ रही है। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, इनमें आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष (04214) 3.50 घंटे, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 7.35 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर स्पेशल (02570) पौने सात घंटे और पुरानी दिल्ली-गया ग्रीष्मकालीन विशेष (03698) 2.05 घंटे की देरी से चलेंगी। इसके अलावा कुछ प्रमुख ट्रेनों की देरी का विवरण भी दिया गया है, जिसमें अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष (04213) सवा चार घंटे, भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीबरथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, और बलिया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (04055) पौने छह घंटे की देरी से चल रही हैं। इस स्थिति ने यात्रियों के लिए यात्रा को और अधिक कठिन बना दिया है।

कुछ प्रमुख ट्रेनों की देरी:

  • अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष (04213) - सवा 4 घंटे।
  • भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीबरथ एक्सप्रेस - सवा 3 घंटे।
  • बलिया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (04055) - पौने 6 घंटे।
  • दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस - सवा 4 घंटे।
  • गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस - सवा 5 घंटे।
  • बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस - 4 घंटे।
  • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष एक्सप्रेस (02563) - पौने 7 घंटे।
  • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष एक्सप्रेस (02569) - 10.30 घंटे।
  • भागलपुर-नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस (04067) - ढाई घंटे।
  • गया-पुरानी दिल्ली सुपरफास्ट विशेष (03697) - 4 घंटे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article