दिल्ली

Delhi Metro: फेज 4 के तहत बन रहा कॉरिडोर हुआ पूरा, बुराड़ी समेत इन इलाकों के लिए आसान होगा सफर

दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तहत बन रहे मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर का जगतपुर गांव तक का काम पूरा हो गया है। रूट के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण भी कर लिया गया है। CMRS से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इसपर मेट्रो चलाई जाएगी। इस पिंक लाइन के विस्तार से बुराड़ी जैसे इलाकों को अब सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

Image

पिंक लाइन पर तीन स्टेशनों का काम हुआ पूरा (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के अंतर्गत हो रहे पिंक लाइन के विस्तार में एक बड़ा काम पूरा हो गया है। मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर मजलिस पार्क से जगतपुर गांव के बीच मेट्रो कॉरिडोर का काम पूरा कर लिया गया है। बीते हफ्ते मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) ने सुरक्षा मानकों के निरीक्षण का काम भी पूरा कर लिया है। निरीक्षण में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली है। कुछ मामूली बदलाव के साथ CMRS से फाइनल मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद इस कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

बन गए हैं तीन स्टेशन

फेज 4 के तहत मजलिस पार्क-मौजपुर के बीच करीब 12 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के शुरू होने से पिंक लाइन शिव विहार से जगतपुर गांव तक सीधी मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी और बुराड़ी का इलाका भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इस कॉरिडोर के 12 किलोमीटर के विस्तार में से करीब साढ़े पांच किलोमीटर का मेट्रो कॉरिडोर संचालन के लिए तैयार है। इस कॉरिडोर पर बुराड़ी, झड़ौदा माजरा और जगतपुर गांव तीन नए स्टेशन बनाए गए हैं।

रेलवे और बस स्टेशनों से आसान हो जाएगी कनेक्टिविटी

इस नए कॉरिडोर से बुराड़ी और आस पास के इलाके मेट्रो सेवा से सीधे जुड़ेंगे। पिंक लाइन मेट्रो का दायरा फिलहाल मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच का है। पिंक लाइन के मौजपुर तक बढ़ जाने से सभी इलाकों की आनंद विहार ISBT और सराय काले खां निजामुद्दीन से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इससे यात्राएं आसान हो जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article