Lok Sabha Election 2024 Result: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा दिल्ली की सभी सात सीट पर आगे है। दिल्ली की उत्तर-पूर्वी सीट से मनोज तिवारी ने 87000 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। तो चलिए जानते हैं बाकी सीटों पर भाजपा का क्या हाल है।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल से पीछे थे लेकिन बाद में उन्होंने 30000 से अधिक वोटों से बढ़त बना ली। तो वहीं उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 43,649 मतों से आगे हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा से 72000 से ज्यादा मतों से और उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया 1 लाख से ज्यादा मतों से आगे हैं। भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली सीट से ‘आप’ के सही राम पहलवान से 66000 से ज्यादा मतों के अंतर से आगे हैं जबकि नयी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज 27000 से अधिक मतों से आगे हैं। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से 14000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। आपको बताते चले कि भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार ये आसार है भाजपा इस बार भी दिल्ली में क्लीन स्वीप कर सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
