दिल्ली

Keshavpuram News: दिल्ली में दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर 40 लाख की लूट, 4 संदिग्ध गिरफ्तार

Keshavpuram, Delhi News Today: राजधानी दिल्ली के केशवपुरम क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आयी है। यहां एक ऑटोरिक्शा में जा रहे शख्स से मोटरसाइकिल सवार 6 बदमाशों ने 40 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दिल्ली में दिनदहाड़े लूट (फोटो - AI Image)

Keshavpuram, Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार 18 जुलाई को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आयी है। लूट की यह घटना दिल्ली के केशवपुरम थाना क्षेत्र की है, जिसमें एक फर्म कर्मचारी से 40 लाख रुपये की राशि लूट ली गई।

लूट की यह घटना तब हुई, जब कर्मचारी कोहाट इंक्लेव से रुपयों से भरा बैग लेकर ऑटो रिक्शा में सवार होकर इंद्र इंक्लेव की तरफ जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे 6 बदमाशों ने जो मोटरसाइकिल में सवार थे ने पिस्तौल दिखाकर उससे बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है और पुलिस ने उनसे 10 लाख रुपये की राशि बरामद भी कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!