दिल्ली

'केजरीवाल मसाज सेंटर', BJP नेता ने 'तिहाड़ जेल' के बाहर लगाया सीएम केजरीवाल का विवादास्पद पोस्टर-VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 04:20 PM IST

दिल्ली सरकार में मंत्री सतेन्द्र जैन जेल में हैं, हाल ही में उनको लेकर आरोप लगा कि उन्हें जेल में तमाम सुविधायें मिल रही हैं, वहीं इस मामले पर बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तिहाड़ जेल के बाहर विवादास्पद पोस्टर लगा दिए हैं।

Image

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तिहाड़ जेल के बाहर विवादास्पद पोस्टर लगा दिए हैं

Photo : Twitter

जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सतेन्द्र जैन पर बड़ा आरोप लगाया थाी, दिल्ली के LG को लेटर लिखकर सुकेश ने दावा किया कि उसने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं, इसके बाद से दिल्ली में AAP और BJP के बीच वाकयुद्ध जारी है।बीजेपी इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर बेहद हमलावर है, इसी क्रम में बीजेपी के तेजतर्रार नेत तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के तिहाड़ जेल के बार 'केजरीवाल मसाज सेंटर' का पोस्टर भी लगा दिया गया है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने साथ ही एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर तंज भी कसा है, देखिए ये Video-

तंज कसते हुए कहा-'ताकि आम आदमी भी फ्री मसाज ले सकें'

केजरीवाल के उपर ये विवादास्पद पोस्टर लगाने वाले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने वीडियो में कहा कि हमारे सीएम अरविंद केजरीवाल बहुत अच्छे आदमी हैं। उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंदर मसाज सेंटर खोल दिया है। हम तो VIP कल्चर के खिलाफ थे तो क्या यह सुविधा आम लोगों को मिलनी चाहिए या नहीं। हमने यह पोस्टर तिहाड़ जेल के बाहर लगाया है ताकि आम आदमी भी फ्री मसाज ले सकें।

सत्येंद जैन इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं

गौर हो कि सत्येंद जैन इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं वहीं ईडी ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन को जेल में कई विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें