Delhi News: दिल्ली से जयपुर की तरफ यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी माह से सिर्फ चार घंटे में दिल्ली से जयपुर पहुंचा जा सकेगा। सोहना से दौसा के बीच 180 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच के उद्घाटन की तारीख तय होने वाली है। इस बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण को फिनिशिंग टच भी देना शुरू कर दिया है। 1,386 किलोमीटर लंबे नए एक्सप्रेसवे पर 247 किमी स्ट्रेच पूरा हो चुका है, वह राजस्थान में बोनली तक जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे से जयपुर जाने वालों को 180 किमी पर एग्जिट लेना पड़ेगा जो उन्हें दौसा में आगरा-जयपुर हाईवे से जोड़ देगा।
बता दें कि, 60 किलोमीटर लंबे एक और दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे के बन जाने से वक्त और कम लगने वाला है। दिल्ली-सोहना के बीच लगने वाला वक्त अभी और घटेगा। एक्सप्रेसवे से जयपुर तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी के लिए 70 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड लिंक भी बनाया जा रहा है। बता दें कि, फरवरी माह से दिल्ली से सोहना के रास्ते जयपुर पहुंचा जा सकेगा। इस रूट पर ट्रायल भी हो चुका है।
दिल्ली से जयपुर के रास्ते में मिलेंगी ये सुविधाएं
दिल्ली से सोहना होते हुए जयपुर जाने वाले एक्सप्रेसवे पर भरपूर सुविधाएं मिलेंगी। खाने-पीने की जगहों से लेकर, बच्चों के लिए प्ले एरिया तक की जगह दी जाएगी। मोटल्स के लिए जगह, लॉरी ड्राइवर्स के लिए रेस्ट एरिया, बैंक्वेट हॉल्स, फ्यूल स्टेशंस भी बनाए जाएंगे। बता दें कि, ऑपरेशन थियेटर्स और ICU बेड्स से लैस अस्पताल भी तैयार किए जा रहे हैं। ट्रैफिक स्टार्ट होने के साथ ही ये सब भी शुरू हो जाएंगे।सीसीटीवी सर्विलांस से होगी निगरानी
इस एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा स्ट्रेच पर एक्सीडेंट विक्टिम्स को रेस्क्यू करने के लिए सात हेलीपैड भी तैयार कर लिए गए हैं। एक्सप्रेसवे जिस तरह से बना है, हर 30-35 किलोमीटर पर वेसाइड सुविधाएं देने की योजना है। सोहना-दौसा स्ट्रेच को दिसंबर 2021 तक पूरा होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते देर हो गई। एनएचएआई ने पूरे स्ट्रेच पर करीब डेढ़ लाख पौधे लगाए हैं। पूरे स्ट्रेच पर सीसीटीवी सर्विलांस लगा दिए गए है, जिसके जरिए ट्रैफिक उल्लंघन से लेकर किसी तरह के हादसे व क्राइम पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
