दिल्ली

Delhi: दिल्ली में अनियंत्रित थार ने बरपाया कहर, दो की मौत, 8 लोग घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 07:34 AM IST

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि थार जीप का चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और उसने इस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। घायल लोगों का इलाज एम्स के ट्रामा सेंटर में हो रहा है।

Image

दिल्ली में होली के दिन भीषण हादसा।

Photo : ANI

Delhi: दिल्ली में होली के मौके पर भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार वाली थार जीप ने अनियंत्रित होकर आठ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायल आठ लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना नई दिल्ली के मलाई मंदिर इलाके की है। इस थार जीप ने कई वाहनों को भी टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि दो घायलों मुन्ना और समीर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इन दोनों ने दम तोड़ दिया।

एम्स के ट्रामा सेंटर में घायलों का इलाज

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि थार जीप का चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और उसने इस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। घायल लोगों का इलाज एम्स के ट्रामा सेंटर में हो रहा है। हादसे में घायल लोग शिवा कैंप, वसंत विहार, एकता विहार और आरके पूरम के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे में एक कार, दो चार पहिया वाहन, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हुए। दुर्घटना की शिकायत वसंत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article