दिल्ली

AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में 5 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार, अब दोगुनी होगी सर्जरी; मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Delhi Aiims: एम्स में पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो गए हैं। जहां अब हर महीने 2000 से 2500 तक सर्जरी किए जा सकते हैं। वहीं आने वाले एक साल में यहां एक हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो जाएगा। आइए जानें मरीजों को यहां और क्या सुविधाएं मिलेंगी-

Image

एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 5 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार

Photo : Times Now Digital

Delhi Aiims: दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो गए हैं। जिनमें हाई टेक्नोलॉजी है। अब तक ट्रॉमा सेंटर में 1200 से 1500 सर्जरी हर महीने किए जाते थे। लेकिन, अब पांच ऑपरेशन थिएटर बन जाने के बाद आने वाले समय में यहां 2000 से 2500 तक सर्जरी हो सकती है। इसके अलावा यह पूरा ऑपरेशन थिएटर फुली इंटीग्रेटेड है।

एम्स में बनेगा हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर

आने वाले 1 साल में एम्स में हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर बनाकर तैयार हो जाएगा। इस ऑपरेशन थिएटर में सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी सब एक जगह पर हो पाएगा। एम्स के अतिरिक्त अभी तक यह सुविधा किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है। लेकिन, यह देश का पहला हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर एम्स में बनकर तैयार होगा। जिसमें नेविगेशन सिस्टम अच्छे सॉफ्टवेयर इंटरनेट की सुविधा, तमाम तरह की ट्रेनिंग भी हो सकेगी।

5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी बनकर तैयार

बता दें कि दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन किया गया है। वहीं ट्राम सेंटर ने हाल के कुछ सालों में लगभग 100 बेड्स जोड़े हैं। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं का भी विस्तार किया गया है। 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी के परिचालन के साथ जेपीएनएटीसी में कुल ओटी संख्या अब 11 हुई हैं।

मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं

  • विशाल ओटी जिसका क्षेत्रफल 58-72 वर्ग मीटर है, इसलिए प्रत्येक ओटी में मल्टीस्पेशलिटी मामले हो सकते हैं
  • इस ओटी में अंग पुनर्प्राप्ति के मामले आसानी से किए जा सकते हैं।
  • ओटी में से एक 72 वर्ग मीटर का है, जो रेडियोसुरक्षित है और इसमें ओ-आर्म इंट्रा ऑप सीटी रखा जा सकता है।
  • ओटी पूरी तरह से एकीकृत है यानी छात्रों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण बढ़ावा देने के लिए सर्जरी को डेमो रूम लेक्चर थिएटर या दुनिया में कहीं भी प्रसारित किया जा सकता है।
  • ओटी में संक्रमण को कम करने के लिए इसमें लैमिनर फ्लो एसी सिस्टम है।
  • दीवारें और फर्श निर्बाध हैं ताकि सफाई आसान हो और ओटी कॉम्प्लेक्स में धूल या सूक्ष्मजीवों का कोई संचय न हो।
  • कर्मचारियों के चेंज रूम और भंडारण स्थानों के लिए पर्याप्त जगह भी होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article