Firing in Tis Hazari Court: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि किसी बात को लेकर वकीलों के बीच हुई बहस के कारण ऐसा हुआ। पुलिस मौके पर मौजूद है। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। अगर हथियार लाइसेंसी थे, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता।
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में आज दोपहर फायरिंग की घटना सामने आई है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद ऐसा हुआ।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज दिन के करीब एक बजकर 35 मिनट पर पीएस सब्जी मंडी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पदाधिकारियों समेत वकीलों के दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोली चलाई है और कोई घायल नहीं हुआ है। स्थिति सामान्य है। कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
