दिल्ली

दिल्ली के वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के सोनिया विहार थाना अंतर्गत वजीराबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर कई दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Delhi Fire News: दिल्ली के सोनिया विहार में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बताया गया है कि सोनिया विहार थाना अंतर्गत वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आग लग गई है। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। वहीं, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।

दिल्ली में बढ़ी है आग लगने की घटनाएं

बता दें कि दिल्ली पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। हाल ही में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात नवजातों की मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article