दिल्ली

दिल्ली के मुंडका इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर 26 फायर टेंडर मौजूद

दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद घटनास्थल पर कुल 26 फायर टेंडर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : ANI

Delhi Fire News: दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है।

मुंडका इलाके में लगी आग

जानकारी के अनसुार, जिस फैक्ट्री में आग लगी वह बाहरी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में कार के कलपुर्जे बनाने वाली एक फैक्ट्री है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार शाम साढ़े चार बजे उन्हें यह सूचना मिली कि मेट्रो के खंभा संख्या 610 के पास स्थित इस फैक्टरी में आग लग गयी है।

दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दमकल अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं। यह फैक्ट्री एक बड़े भूखंड पर एक मंजिला भवन में स्थित है। अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में रखे रसायनों एवं प्लास्टिक की वस्तुओं के कारण घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार उठता नजर आया।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें