दिल्ली

Delhi Baby Centre Fire: विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 नवजात बच्चों की मौत

Delhi Baby Center Fire: दिल्ली के विवेक विहार में स्थित बेबी केयर सेंटर में अचानक आग की सूचना प्राप्त करते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 12 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया, जिसमें से 7 नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई है।

Image

ईस्ट दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में लगी आग

Photo : ANI

Delhi Baby Center Fire: ईस्ट दिल्ली के विवेक विहार में स्थित बेबी केयर सेंटर में देर रात अचानक आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि आग करीब 11:30 बजे लगी थी। आग की लपटों को बाहर निकलता देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बेबी केयर सेंटर से बच्चों को बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बेबी सेंटर से 12 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया गया था, जिसमें से 7 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सेंटर संचालक और कर्मचारी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बेबी सेंटर में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, आग विवेक विहार के आईआईटी ब्लॉक में स्थित बेबी केयर सेंटर में लगी थी, जिसके बाद यहां अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली फायर सर्विस डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची फायरकर्मियों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने आगे बताया कि एक-एक करके सभी नवजात बच्चों को निकाला गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उसके बाद कूलिंग ऑफ का कार्य शुरू किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें