दिल्ली

Delhi: मुंडका इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर मौजूद, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर करीब 35 दमकल गाड़ियां पहुंची। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Image

मुंडका में एक फैक्ट्री में लगी आग (फोटो साभार - ANI)

Delhi News: दिल्ली में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक और मामला आज मुंडका इलाके से आया है। जहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर करीब 35 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कार्डबोर्ड फैक्ट्री में लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुंडका इलाके में रविवार सुबह एक कार्डबोर्ड (गत्ता फैक्ट्री) में आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से आग की लपटें और धुएं का गुब्बार उठ रहा था। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई। साथ ही आस पास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया।

घटना में कोई हताहत नहीं

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि हमें सुबह 7.17 बजे एक कार शोरूम के नजदीक खंभा संख्या 557 के पास एक कारखाने में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि कारखाने में लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article