दिल्ली

दिल्ली NCR और लद्दाख में सोने की तस्करी पर ED की रेड; चीन-लद्दाख नेटवर्क का मास्टरमाइंड हुआ बेनकाब

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली-एनसीआर और लद्दाख में सोने की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में छापेमारी की है। यह मामला ITBP द्वारा जब्त किए गए 108 किलो विदेशी सोने से जुड़ा है, जिसमें जांच में सामने आया कि 2023-24 में करीब 1064 किलो सोना भारत में तस्करी किया गया। ED की जांच में चीन और लद्दाख से जुड़े इस जाल के मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ है।

Image

ED (फोटो: ANI)

Photo : ANI

ED Raids on Gold Smuggler: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोने की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में दिल्ली-एनसीआर और लद्दाख में छापेमारी की है। यह छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के तहत की गई। ED ने दिल्ली-एनसीआर में 5 और लद्दाख में 1 ठिकाने पर रेड मारी, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। यह मामला ITBP द्वारा जब्त किए गए 108 किलो विदेशी सोने से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पहले ही इस केस की पड़ताल की थी। उनकी जांच में सामने आया कि 2023 और 2024 में करीब 1064 किलो विदेशी सोना, जिसकी कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है, भारत में तस्करी कर लाया गया। बताया जा रहा है कि, इस सोने की खरीद-फरोख्त का पैसा क्रिप्टोकरेंसी USDT/टीथर के जरिए चीन तक पहुंचाया जाता था।

चीन और लद्दाख से था जुड़ाव

ED की जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा नेटवर्क चीन के नागरिक भु-चुम-चुम और लद्दाख के रहने वाले तेन्दु ताशी के इशारे पर चलता था। भु-चुम-चुम चीन से सोना भेजता था और ताशी उसे भारत में पहुंचाकर दिल्ली तक सप्लाई करवाता था। ताशी ही इस पूरे ऑपरेशन का मास्टरमाइंड है। सोने की तस्करी में तिब्बत निवासी तेनजिन खंडप का नाम भी सामने आया है, जिसे चीन से बॉर्डर तक सोना लाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

COFEPOSA एक्ट के तहत हिरासत

वहीं, उसके चाचा तेनजिन सम्पेल ने दो भारतीय पोर्टरों को भर्ती कर चीन से भारत में 108 किलो सोना पहुंचाया। जांच में पता चला कि यह सोना दिल्ली में अलग-अलग ज्वेलर्स और डीलरों तक पहुंचाया जाता था। तस्करी से कमाई गई रकम लग्जरी लाइफस्टाइल और कारोबार में लगाई जाती थी। DRI ने इस मामले में पहले ही 10 लोगों को गिरफ्तार कर COFEPOSA एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है। ED का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article