दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: नारी शक्ति मार्च आज, इन रास्तों पर लग सकता है भारी जाम; यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: नई दिल्ली में आज नारी शक्ति मार्च के चलते कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान लोगों को मंडी हाउस, जंतर मंतर व आसपास के अन्य कई रास्तों से बचने की सलाह दी गई है। इन रास्तों पर भारी जाम लगने की संभावना है।

Image

नारी शक्ति मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 को यानी आज नारी शक्ति मार्च निकाली जाएगी, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। नारी शक्ति मार्च के चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर इस बीच आप भी नई दिल्ली क्षेत्र की ओर जाने की सोच रहे हैं तो बिना ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करे घर से बाहर न निकले। बता दें कि नारी शक्ति मार्च मंडी हाउस से जंतर मंतर के लिए निकलेगी। इस मार्च में 20,000 महिलाएं शामिल होंगी। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से सार्वजनिक परिवहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

नारी शक्ति मार्च आज

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नारी शक्ति फोरम शुक्रवार यानी आज नारी शक्ति मार्च निकालेगी। यह मार्च मंडी हाउस, बाराखंबा, टॉलस्टॉय मार्ग से होते हुए जंतर-मंतर पहुंचेगी। पुलिस ने बताया कि इसके चलते कई आसपास के रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। आइए आपको उन रास्तों के बारे में बताएं।

ये रास्ते रहेंगे प्रभावित

नारी शक्ति मार्च के चलते दिल्ली के कई रास्तों पर भारी जाम लग सकता है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी है -

  • डब्ल्यू-प्वाइंट, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक
  • राउंड अबाउट मंडी हाउस
  • तिलक मार्ग - भगवान दास रोड क्रॉसिंग कॉपरनिकस मार्ग - श्रीमंत माधवराव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग
  • फिरोजशाह - केजी मार्ग क्रॉसिंग
  • तानसेन मार्ग - बंगाली मार्केट सर्किल महाराजा रणजीत सिंह मार्ग मिर्दार्ड चौक
  • कनॉट सर्कस - बाराखम्बा रोड क्रॉसिंग
  • बाराखम्बा रोड - हैली रोड क्रॉसिंग
  • टॉलस्टॉय मार्ग - केजी मार्ग क्रॉसिंग
  • टॉलस्टॉय मार्ग - जनपथ क्रॉसिंग
  • संसद मार्ग - जय सिंह रोड क्रॉसिंग
  • राजीव चौक
  • राउंड अबाउट एमएआर - जनपथ
  • राउंड अबाउट राजेंद्र प्रसाद रोड - जनपथ
  • राउंड अबाउट विंडसर
  • राउंड अबाउट पटेल चौक
  • राउंड अबाउट जीपीओ
  • राउंड अबाउट आरएमएल
  • राउंड अबाउट जीआरजी
  • राउंड अबाउट फिरोजशाह रोड/केजी मार्ग
  • राउंड अबाउट बुटा सिंह
  • राउंड अबाउट पटेल चौक
  • अशोक रोड
  • महादेव रोड
  • रायसीना रोड

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में लोगों को इन रास्तों से बचने और निजी वाहनों की बजाए सार्वजनिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही इन रास्तों पर यात्रा करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article