दिल्ली

DMRC: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर स्पेशल यात्रियों को मिलेगी 'फ्रिस्किंग' चेकिंग सुविधा; ये पैसेंजर का उठा सकेंगे लाभ

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और घायल यात्री स्पेशल चेकिंग सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। डीएमआरसी ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर प्राथमिकता वाली फ्रिस्किंग सुविधा की शुरुआत की है।

Image

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी फ्रिस्किंग सुविधा

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने CISF के सहयोग से खास श्रेणी के यात्रियों के लिए मेट्रो स्टेशनों पर "प्राथमिकता वाली फ्रिस्किंग" (जांच) सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा का लाभ दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और घायल यात्री उठा सकेंगे। इस कदम का मकसद है कि इन यात्रियों को सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से सफर कर सकें। DMRC का कहना है कि यह पहल मेट्रो को और अधिक सुविधाजनक और सहानुभूतिपूर्ण बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

DMRC ने दिए जरूरी निर्देश

अगर सुरक्षाकर्मियों को किसी यात्री की इस सुविधा के लिए डाक्यूमेंट्स पर संदेह होता है, तो सुरक्षा कर्मी उससे जरूरी दस्तावेज दिखाने का अनुरोध कर सकते हैं। DMRC और CISF मिलकर इस योजना को सभी स्टेशनों पर लागू कर रहे हैं और इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी तैयार किए गए है ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।

DMRC पहले से ही दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सहूलियत के लिए मेट्रो स्टेशनों पर टैक्टाइल पाथ, व्हीलचेयर और आरक्षित सीट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती रही है। यह नई सुविधा उस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओम author

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैन... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!