दिल्ली

दिल्ली में BJP और AAP के बीच 'डर्टी' पॉलिटिक्स, एक-दूसरे पर लगाए आरोप, देखें Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 10:14 PM IST

BJP vs AAP: दिल्ली में तीन जगह पर कूड़े के पहाड़ हैं ...गाजीपुर लैंडफिल साइट, ओखला लैंडफिल साइट...भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े के ढेर आस पास के लोगों के लिए परेशानी का सबब है ...केजरीवाल सवाल उठा रहे हैं

BJP vs AAP in Delhi: 2015 से दिल्ली में सरकार चला रहे अरविंद केजरीवाल को अब एमसीडी चुनाव के आते ही कूड़े के ढेर की याद आ गई है ...केजरीवाल अब एमसीडी चुनाव में कूड़े के पहाड़ को लेकर बीजेपी को घेर रहे हैं ...आज सुबह केजरीवाल गाजीपुर में मौजूद कूड़े के ढेर को देखने पहुंचे तो बीजेपी और आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त झड़प हुई।

आम आदमी पार्टी ने कूड़े का मुद्दा उठाया तो बीजेपी ने यमुना में फैली गंदगी को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा - बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा ने खुद यमुना नदी का दौरा किया।

लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए केजरीवाल सरकार ने क्या किया ...दिल्ली में 22 किलोमीटर में फैली यमुना का 76 फीसदी हिस्सा प्रदूषित है ....यमुना इतनी मैली है कि आप इस पानी से नहा नहीं सकते ..अमोनिया की मात्रा इतनी ज्यादा है कि जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है .....दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई कि प्रदूषण हो रहा है ...अब दिल्ली में किस बात का प्रदूषण है... क्या इसका जवाब आम आदमी पार्टी के पास है ..केजरीवाल सरकार ने पराली को जलाने से रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए ...लेकिन कूड़े के ढेर में एमसीडी चुनाव का मुद्दा दिखता है।

ऐसे में आज के सवाल हैं-

दिल्ली में AAP Vs BJP की लड़ाई 'कूड़े का पहाड़' Vs 'झाग वाली यमुना' पर आई ?

MCD चुनाव हैं इसलिए 'कूड़ा पॉलिटिक्स' वाला दांव ?

चुनाव से पहले ही 'कूड़े के पहाड़' की याद क्यों आई ?

केजरीवाल के यमुना सफाई के वादे का क्या हुआ ?

दिल्ली को 'कूड़ा' करने के लिए कौन जिम्मेदार ?

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article