दिल्ली

Delhi Water Cut: बाल्टी ड्रम टब भरने की करें तैयारी, दिल्ली में 2 दिन नहीं आएगा पानी; इस इलाके के लोग रहें अलर्ट

Delhi Water Cut: बाहरी उत्तरी दिल्ली अगले सप्ताह दो दिन पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। पल्ला में नवनिर्मित 900 मिमी और 1500 मिमी व्यास वाली लाइन को जोड़ने के कार्य के चलते 20 फरवरी शाम से 21 फरवरी सुबह तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी या कम दबाव पर उपलब्ध होगी।

Image

(फाइल फोटो)

Delhi Water Cut: दिल्लीवासियों को अगले सप्ताह दो दिन पानी की किल्लत से परेशान होना पड़ेगा। राजधानी के कुछ हिस्सों में मरम्मत कार्य के चलते 20 फरवरी की शाम से 21 फरवरी की सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जल बोर्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बख्तावरपुर, झंगोला, तिगीपुर, कुशक नंबर 111, महम्मदपुर, रमजानपुर, सिंघू, पल्ला, ताजपुर, अकबरपुर माजरा, अलीपुर, जिंदपुर, बकोली, खामपुर, बुधपुर, हमीदपुर गांव, होलंबी कलां, खेड़ा कलां, खेड़ा खुर्द, नया बांस, मामूरपुर, पाना उद्यान/पपोसिया नरेला, नरेला की वी/ए कॉलोनियां शामिल हैं।

नियमित कॉलोनियां पानी की किल्लत से जूझेंगी

इसमें कहा गया कि नरेला की नियमित कॉलोनियां, जेजे क्लस्टर नरेला, डीडीए क्षेत्र नरेला, नरेला औद्योगिक क्षेत्र, मेट्रो विहार फेज-एक तथा दो, नंगली पूना गांव, कादीपुर गांव, मुखमेलपुर गांव, इब्राहिमपुर गांव, संत नगर, बुराड़ी, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, समयपुर गांव, बादली गांव, लिबासपुर और सिरसपुर गांव में भी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘पल्ला में नवनिर्मित 900 मिमी और 1500 मिमी व्यास वाली लाइन को जोड़ने के कार्य के चलते 20 फरवरी शाम से 21 फरवरी सुबह तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी या कम दबाव पर उपलब्ध होगी। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों से जरूरत के अनुसार व्यवस्था करने की अपील की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article