दिल्ली

क्या बदल जाएगा Delhi Railway Station का नाम? पुरानी दिल्ली के बाद अब नई दिल्ली के नामकरण की भी उठी मांग

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम ‘महाराजा अग्रसेन’ पर रखने की मांग की थी। जिसके बाद अब चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नई दिल्ली स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध भी किया है।

Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Delhi News: दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग एक बार पकड़ रही है। हाल ही में राजधानी के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली के नाम बदलकर ऐतिहासिक और राष्ट्रीय नेताओं के नाम पर रखने की मांग उठी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ रखने की मांग की थी। इसी दिशा में अब एक और प्रस्ताव सामने आया है।

चांदनी चौक सांसद ने उठाई नाम बदलने की मांग

चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने इस रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का कहा है। खंडेलवाल ने कहा कि यह स्टेशन भारत की राजधानी का सबसे प्रमुख रेल केंद्र है। इस स्टेशन का नाम अटल जी के नाम पर रखना उनकी अद्वितीय सेवाओं के प्रति श्रद्धांजलि होगी।

वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता - खंडेलवाल

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपने पत्र में अटल बिहारी वाजपेयी को एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने भारत को आर्थिक सुधारों की दिशा में अग्रसर किया और वैश्विक मंच पर देश की छवि को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मुंबई के का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन एक राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में पहचाना जाता है। इसी तरह दिल्ली के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नाम भी एक महान नेता के नाम पर रखा जाना चाहिए। खंडेलवाल ने रेल मंत्री से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article