दिल्ली

उफ्फ ये गर्मी... दिल्ली में उमस ने किया परेशान, रात में भी नहीं मिल रहा चैन; जानें कितनी दूर हैं राहत के दिन

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान दिन में तीखी धूप निकलेगी। जिससे आज तेज गर्मी परेशान कर सकती है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-June-2025: दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का सितम बरकरार है। साथ ही सूरज के तीखे तेवर भी देखने को मिल रहे हैं। अगले 3-4 दजनों तक सूरत की तपिश लगातार बढ़ने वाली है। साथ ही तापमान भी ऊपर चढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में शनिवार का कई जगहों का पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। फिलहाल राजधानी में तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं बारिश के लिए भी अभी एक से डेढ़ हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है।

आज दिल्ली में गर्मी करेगी बेहाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। धूल भरी हवाओं का सिलसिला 9 और 10 जून को भी जारी रह सकता है। दिल्ली में 11 से 13 जून के बीच हवाएं की गति मंद हो जाएगी। वहीं 12 और 13 जून को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।

लू के कोई आसार नहीं

दिल्ली में 13 जून तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान भले हीं 44 डिग्री तक पहुंचने के अनुमान है। लेकिन इसके बावजूद लू चलने के कोई आसार नहीं हैं। दरअसल जून के पहले 15 दिनों में औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक या 45 डिग्री से अधिक होता है, उस समय लू की घोषणा होती है। ऐसे में लू की घोषणा के लिए अधिकतम तापमान का 44.5 डिग्री के स्तर पर पहुंचना जरूरी होता है। लेकिन 13 जून तक दिल्ली में तापमान 44 डिग्री से अधिक जाने के आसार नहीं है। इस कारण इस दौरान लू चलने की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article