दिल्ली

दिल्ली का मौसम 27-June-2025: दिल्ली में बारिश की देरी से बढ़ी बेचैनी, गर्मी-उमस से हाल बेहाल; इस दिन पहुंच रहा मानसून

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में उमस और गर्मी का दौर जारी है। एक और दिन बिना बारिश के बीत गया है। मौसम विभाग के यह कहने के बाद कि दिल्ली में मंगलवार (24 जून) को मानसून पहुंचेगा, लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। आज, शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन कोई अलर्ट नहीं है। आइए जानते हैं दिल्ली में मानसून कब आएगा और कैसा रहेगा आज का मौसम।

Image

दिल्ली बेसब्री से हो रहा मानसून का इंतजार

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025: राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून के आगमन में हो रही देरी ने लोगों को निराश कर दिया है। जहां देश के अधिकांश हिस्सों में समय से पहले मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं दिल्ली अब भी तपती गर्मी और उमस से जूझ रही है। लगातार बढ़ते तापमान और नमी ने शहरवासियों को गर्मी से राहत के लिए तरसा दिया है।

हालांकि बीते कुछ दिनों में दिल्ली के आसमान में बादल जरूर छाए हैं, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। हर बार की तरह मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान अब तक सटीक साबित नहीं हो पाए हैं। कई बार कहा गया कि मानसून जल्द दिल्ली पहुंचेगा, लेकिन फिलहाल आसमान से फुहारों की उम्मीद अधूरी ही नजर आ रही है।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 58 से 80 प्रतिशत तक पहुंचने की आशंका है, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आज दिन में तड़क-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून से राजधानी में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

क्यों है मानसून में देरी

गुरुवार को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन शहर के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई। आज भी कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्री-मानसून की बारिश तक न होने से लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। लोगों को एकमात्र राहत लू के कमजोर पड़ने से मिली है, पर उमस और गरमी का स्तर कम नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बनी मौसमी गतिविधियों के कारण दिल्ली में मानसून की गति धीमी पड़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक मानसूनी हवाएं निचले स्तर पर एक्टिव हैं, लेकिन अरावली पर्वत श्रृंखला की ऊंचाई की वजह से ये हवाएं दिल्ली तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

कब आएगा दिल्ली में मानसून

दिल्ली में मानसून की राह देख रहे लोगों को इंतजार बढ़ गया है। अब मानसून की एंट्री के लिए लोगों को दो से तीन दिन और सब्र करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार-रविवार तक मानसून दस्तक दे सकता है। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण राजधानी में नमी आ रही है, मगर एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन और वायुमंडलीय दबाव की स्थिति (रिज) के चलते मानसून का आगे नहीं पढ़ पा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article