दिल्ली

Delhi Weather 10-November-2025: दिल्ली में सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास, दिन में धूप से ठंड बेअसर; जानें कब जोर पकड़ेगी सर्दी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ बना हुआ है। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। हालांकि अभी भी दिन में धूप के प्रभाव से ठंड बेअसर बनी हुई है।

Image

आज दिल्ली का मौसम (फाइल फोटो | istock)

Photo : iStock

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां मौसम पूरी तरह से बदल गया है। गर्मी की विदाई हो चुकी है। लोगों ने अब पंखा चलाना भी बंद कर दिया है। गर्म कपड़े और रजाई-कंबल भी अब निकल आए हैं। हालांकि दिन में अभी भी धूप निकलने से सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। लेकिन सर्द हवाएं चलने से सुबह और रात के समय ठिठुरन का एहसास हो रहा है। साथ ही कोहरा और धुंध की चादर भी सुबह के समय आसमान में छा रही है। प्रदूषण का प्रकोप राजधानी पर छाया हुआ है। हवा की गुणवत्ता लगातार बेहद खराब स्तर पर दर्ज की जा रही है। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 345 दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है। दिन में हल्की धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में सर्दी का एहसास नहीं होगा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। 11 और 12 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से होकर हरियाणा के रास्ते पर बना हुआ है। जिसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर पर भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में 13,14 और 15 नवंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। इस दौरान हवा की स्पीड घटती-बढ़ती रहेगी। सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा भी छाया रहेगा। साथ ही ठंड का एहसास भी बरकरार रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में आज AQI

  • दिल्ली - 345
  • नोएडा- 335
  • ग्रेटर नोएडा - 315
  • गुरुग्राम - 245
  • फरीदाबाद - 214

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article