Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में सर्दियां पैर पसारने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का एहसास लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी सिर्फ सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में अभी भी गुनगुनी धूप निकल रही है। लेकिन इससे गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। इस बीच सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा या धुंध भी देखने को मिल रही है। राजधानी अभी भी वायु प्रदूषण की चपेट में है। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 337 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार में तापमान में कमी आने के कारण प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है।
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा और स्मॉग छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।
दिल्ली में तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में सुबह से ही धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ धूप की तेजी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। हालांकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
