दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में खुशनुमा मौसम, सुबह कई जगहों पर बरसे बदरा; क्या दिन में भी होगी बारिश?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-August-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। आज दिन में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-August-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अजब-गजब मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं, तो कभी धूप निकल रही है। कभी झमाझम बारिश हो रही है, तो कभी उमस परेशान कर रही है। फिलहाल दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। आज भी सुबह कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी कमी आई है। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार रात से रविवार सुबह के दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण साउथ दिल्ली के देवली, मोती बाग, पंचकुइयां, आईटीओ, मुखर्जी नगर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

दिल्ली में शनिवार रात 11.30 बजे से रविवार तड़के ढाई बजे के बीच सबसे अधिक 27 मिलीमीटर बारिश मयूर विहार में दर्ज की गई। इस अवधि में पूसा में 24.5 मिमी, नजफगढ़ में 22 मिमी, प्रगति मैदान में 18.7 मिमी, पालम में 14.2 मिमी और सफदरजंग में 8.2 मिमी बारिश हुई। लोधी रोड, रिज और आयानगर में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार दिन के समय बारिश की गतिविधियां धीमी रहीं, लेकिन शनिवार देर शाम के बाद से बारिश की तीव्रता में वृद्धि हुई। एक अगस्त सुबह साढ़े आठ बजे से दो अगस्त सुबह साढ़े आठ बजे तक आयानगर में 11 मिमी, सफदरजंग में 4.6 मिमी और लोधी रोड में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से 2.9 डिग्री कम था। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!