Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 42 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की बढ़त पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा दिल्ली वालों ने 27 साल का वनवास काटा है। अब पीएम मोदी की डबल इंजन वाली सरकार दिखाएगी कि राष्ट्रीय राजधानी कैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी की कथनी करनी में अंतर नहीं है।
रवि किशन ने कहा कि चुनाव के रुझानों में 42 सीटों पर बढ़त दिख रही है, यह 50 तक जाएगी। मैं दिल्ली के लोगों को एक अच्छा भविष्य चुनने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव सभी (आप नेता मनीष सिसोदिया, आतिशी) हार जाएंगे। रवि किशन ने कहा कि मैं पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के लोगों को भी पीएम मोदी की गारंटी के साथ जाने के लिए धन्यवाद देता हूं।
46 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी
दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आ रहा है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने 24 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
