दिल्ली के शालीमार बाग में पुलिस ने बाइक और कार चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग शामिल है। तीनों आरोपियों पर चोरी और झपटमारी के सात मामले दर्ज है। साथ ही स्कूटी चोरी करने के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि यह तीनों दो अगस्त को हुई मोबाइल चोरी के मामले में शामिल थे। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की गई थी।
चोरी की वारदात को देते थे अंजाम
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल कुमार और रिसीवर रोशन के रूप में की है। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि दो अगस्त को हुई मोबाइल चोरी की घटना के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुरली यादव अपने मित्र रोहित के साथ कार में थे इस दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कार का साइड शीशा तोड़कर रोहित के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग गए।
आरोपी स्कूटी पर सवार थे और उनके साथ दो लड़के और एक लड़की भी थी। पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे, हालांकि उन्होंने अपनी स्कूटी और एक मोबाइल फोन मौके पर छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। एक सहयोगी लड़की की तलाश जारी है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
