दिल्ली

खुशखबरी! दिल्ली के ISBT होंगे अपग्रेड, सुविधा के लिए जल्द लागू होगा Smart Card System, पढ़ें पूरी खबर

आज, मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में परिवहन विभाग और ISBT के विकास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ISBT परिसरों के आधुनिकीकरण और एकीकृत स्मार्ट कार्ड प्रणाली पर भी चर्चा की गई।

Image

दिल्ली के आईएसबीटी होंगे अपग्रेड (फोटो- कैैनवा)

आज यानी मंगलवार, 15 जुलाई को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में परिवहन विभाग और अंतर्राज्यीय बस अड्डों के विकास को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए कई प्रस्तावों पर विस्तार में चर्चा की गई है।

बता दें कि इस बैठक में विशेष तौर पर आईएसबीटी के परिसरों के आधुनिकीकरण के साथ एकीकृत स्मार्ट कार्ड प्रणाली को लागू करने को लेकर गहन चर्चा की गई थी। इस बैठक पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों से दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा का अनुभव अधिक सहज और स्मार्ट बनेगा।

ISBT परिसरों के आधुनिकीकरण और एकीकृत स्मार्ट कार्ड प्रणाली पर चर्चा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ आयोजित इस बैठक में विशेष रूप से ISBT परिसरों के आधुनिकीकरण और एकीकृत स्मार्ट कार्ड प्रणाली को लागू करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाए ताकि दिल्ली की जनता को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्री सुविधाएं और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी कार्य पारदर्शी तरीके से किए जाने चाहिए। स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू होने से यात्रियों को बस, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के बीच आसान और कैशलेस सफर की सुविधा मिलेगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री पंकज सिंह और परिवहन विभाग तथा दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTIDC) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article