दिल्ली

Delhi Road Accident: बीएमडब्ल्यू चला रही महिला ने शख्स को कुचला, देखें खौफनाक Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2023, 07:29 AM IST

Delhi Road Accident: पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Delhi Road Accident: वेस्ट दिल्ली के मोती नगर इलाके में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक महिला ने बीएमडब्ल्यू से एक शख्स को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुबह चार बजे हुआ हादसा पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे मोती नगर के एक चौराहे पर बीएमडब्ल्यू ने शख्स को टक्कर मारी थी। गाड़ी महिला चला रही थी। फिलहाल, पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह शराब के नशे में थी या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बसईदारापुर गांव का रहने वाला था मृतक

पुलिस के मुताबिक, घटना में मृत युवक बसईदारापुर गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने महिला के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महिला के शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article