दिल्ली

दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर, 10 लोगों को कुचला, पुलिस की हिरासत में ड्राइवर

दिल्ली के कल्याणपुरी में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को कुचल दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है और उसे नशे की हालत में बताया जा रहा है।

Image

कल्याणपुरी में सड़क हादसा

Delhi Road Accident: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों को कुचलते हुए जब कार चालक ने भागने की कोशिश की, तो इलाके के लोगों ने उसके पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। भीड़ ने आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे की हालत में कार चला रहा था।

बाइकसवार की हालत नाजुक

यह हादसा पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को कुचल दिया। कार ने बाइकसवार से लेकर दुकानदार और राहगीरों को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई घायल को जीटीबी अस्पताल रेफेर कर दिया गया। इस हादसे में घायल हुए बाइक सवार की हालत नाज़ुक बनी हुई है। वह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती है।

कार के अंदर एक बच्चा भी था

पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान देवेंद्र के रूप मैं हुई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और उसके साथ कार के अंदर बच्चा भी बताया जरा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article