दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में समय रैना का Live Show, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 8 और 9 नवंबर को इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का लाइव शो है। इस दौरान यहां भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। फुटफॉल और पार्किंग की दिक्कत को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने की सलाह दी है।

Image

दिल्ली में समय रैना का Live Show, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Stand Up Comedian Samay Raina) का आज और कल यानी वीकेंड (8-9 नवंबर) पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के मेन एरीना में लाइव शो होने वाला है। उनके शो में दिल्ली-एनसीआर से लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दो दिन के इस लाइव शो में भारी संख्या में उनके फैंस पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर बाहर कहीं घूमने या खुद समय रैना के लाइव शो का हिस्सा बनने जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें। इस एडवाइजरी में प्रतिबंधित रास्तों के साथ डायवर्जन और पार्किंग के बारे में भी जानकारी दी गई है।

8 और 9 नवंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, समय रैना के लाइव शो (Stand Up Comedy Show) में भारी भीड़ आ सकती है। फुटफॉल ज्यादा होने के कारण इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के आसपास भारी जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने 8 नवंबर दोपहर 1 बजे से 9 नवंबर रात 11 बजे तक प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया है। साथ ही लोगों के सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

समय रैना के शो का समय क्या है?

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो (Samay Raina Show) 8 और 9 नवंबर को 2 अलग-अलग समय पर 2 घंटे के लिए होगा। लाइव शो का समय कुछ इस प्रकार है-

8 नवंबर - दोपहर 3 बजे और रात 8 बजे

9 नवंबर - दोपहर 3 बजे और रात 8 बजे

इन रास्तों पर मिल सकता है भारी जाम?

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, विकास मार्ग, आईपी मार्ग (MGM Road) रिंग रोड और राजघाट से आईपी डिपो तक के हिस्से पर सबसे अधिक ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि इन रास्तों पर भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

कैसे पहुंचे स्टेडियम?

पुलिस ने समय रैना के लाइव शो (Samay Raina Live Show) का हिस्सा बनने आ रहे दर्शकों/फैंस को सलाह दी है कि वह गेट नंबर अनुसार सही रास्ते का चयन करें। गेट नंबर 7 और 8 से एंट्री लेने के लिए वेलोड्रोम रोड पर जाएं। गेट नंबर 16, 18, 21, 22, 23 से प्रवेश लेने के लिए रिंग रोड से एमजीएम रोड का रास्ता लें।

क्या है पार्किंग को लेकर एडवाइजरी?

स्टैंड-अप कॉमेडियन के लाइव शो को देखते हुए पार्किंग भी एक बड़ी चुनौती है। शो में दिल्ली के ही नहीं, बल्कि एनसीआर क्षेत्रों से भी लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतर लोग अपने वाहन से यहां पहुंच सकते हैं। इस स्थिति में पार्किंग एक बड़ी चुनौती है। स्टेडियम में पार्किंग की जगह सीमित होने के कारण केवल वैलिड पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों को ही अंदर जाने की अनुमति है। पुलिस ने वैलिड लेबल वाली गाड़ियों के आगे वाले शीशे पर लेबल को चिपकाने की सलाह दी है। एडवाइजरी के अनुसार, जिन वाहनों पर लेबल हैं, उन्हें रिंग रोड से एमडीएम रोड पर आने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी के अनुसार, राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड के साइड में वाहनों की पार्किंग पर सख्त मना किया गया है। पुलिस ने कहा कि नो पार्किंग क्षेत्रों में पार्क वाहनों के मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने इस बीच लोगों को सार्वजनिक वाहनों जैसे बस और मेट्रो का प्रयोग करने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें