दिल्ली

i20 में हुआ था धमाका, पर संदिग्धों के पास थी एक और कार; चप्पा-चप्पा खंगाल रही दिल्ली पुलिस, UP-हरियाणा में भी अलर्ट

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में एक नया अपडेट सामने आया है। जांच में सामने आया है कि संदिग्धों के पास i20 कार के अलावा एक फोर्ड की इकोस्पोर्ट गाड़ी थी, जो लाल रंग की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की 5 टीमें इकोस्पोर्ट की तलाश में जुटी हुई हैं।

Image

चप्पा-चप्पा खंगाल रही दिल्ली पुलिस (फोटो साभार: PTI/iStock)

Photo : PTI

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में एक नया अपडेट सामने आया है। सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर हुए ब्लास्ट में i20 कार इस्तेमाल हुई थी, यह तो सभी जानते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, संदिग्धों के पास i20 कार के अलावा एक और कार थी जिसको खंगाला जा रहा है। इसके लिए बकायदा 5 टीमें बनाई गई हैं, जो तलाश में जुटी है।

दिल्ली पुलिस का अलर्ट जारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि संदिग्धों के पास i20 कार के अलावा एक फोर्ड की इकोस्पोर्ट गाड़ी थी, जो लाल रंग की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की 5 टीमें इकोस्पोर्ट की तलाश में जुटी हुई हैं। दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और बॉर्डर चेकिंग पर लाल रंग की इकोस्पोर्ट की तलाश के लिए अलर्ट किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा पुलिस को भी लाल कार को लेकर अलर्ट भेजा गया है।

i20 कार का मालिक कौन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, i20 कार का फर्स्ट ओनर देवेंद्र है, जबकि उमर इसका सेकंड ओनर है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सभी कार डीलर और वर्क शॉप से संपर्क किया है। दिल्ली पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि कही इकोस्पोर्ट कार का रंग वर्कशाप के जरिए बदल न दाए। कार डीलर से पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है क्या यह गाड़ी कभी उनके पास खरीदने या बेचने के लिए आई है? अगर आई है तो कौन और कब इसको लेकर आया था? यह अलर्ट बड़े स्तर पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस के 15 जिलों के सभी थाना स्तर पर इस गाड़ी का नंबर और हुलिया भेजा गया है।

गहन तलाशी अभियान जारी

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article