दिल्ली

Delhi: फिर धराया अवैध बांग्लादेशी, फर्जी ID कार्ड के सहारे 15 साल से देश में डाल रखा था डेरा

दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज से 15 वर्षों से अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र और पासपोर्ट बरामद किए हैं। डिपोर्टेशन की प्रक्रिया अब शुरू की जा रही है।

Image

दिल्ली में एक और बांग्लादेशी पकड़ में

Delhi News: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। आए दिन अवैध प्रवासी बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। ये व्यक्ति पिछले 15 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान ओहिद के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वो गैरकानूनी रूप से भारत में प्रवेश कर दिल्ली में फर्जी पहचान के सहारे रह रहा था।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को अवैध प्रवासियों की पहचान और इलाके में सतर्कता बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

टीम की गश्त और खुफिया जानकारी जुटाने के प्रयासों के चलते 24 जून को वसंत कुंज इलाके में एक बांग्लादेशी नागरिक की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को ढूंढ निकाला, जिसने शुरुआत में खुद को "मोहम्मद रोहित शेख" बताया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाए, जिनमें उसे नदिया, पश्चिम बंगाल का निवासी दर्शाया गया था। हालांकि, गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वो बांग्लादेशी नागरिक है और करीब 15 साल पहले एक अज्ञात व्यक्ति की मदद से भारत में घुसपैठ की थी।

पुलिस जांच में आरोपी के पास से उसके मूल बांग्लादेशी दस्तावेज, जैसे कि राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट, बरामद किए गए, जो "ओहिद" नाम पर जारी थे।

सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आरोपी को वसंत कुंज साउथ थाना में रखा गया है। दिल्ली पुलिस अब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की मदद से बांग्लादेशी नागरिक को डिपोर्ट करने की कार्रवाई कर रही है।

(इनपुट-आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article