दिल्ली

दिल्ली में फिर धराए बांग्लादेशी घुसपैठिये, 17 बच्चों समेत 36 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी जिले में एक महत्वपूर्ण अभियान के तहत 36 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 17 बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से स्मार्टफोन और बांग्लादेशी पहचान पत्र भी जब्त किए हैं। ये लोग हरियाणा के मेवात से भागकर दिल्ली पहुंचे थे। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Image

36 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले के विदेशी नागरिक सेल ने 13 जून, सोमवार को एक जरूरीअभियान चलाते हुए 36 बांगलादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 17 बच्चे शामिल हैं।

ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 7 स्मार्टफोन और 13 बांगलादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद किए, जिनमें से कुछ स्मार्टफोनों में IMO एप्लिकेशन पाया गया, जो भारतीय कानून के अनुसार प्रतिबंधित है।

पुलिस ने कार्रवाई के तहत 25 फुटपाथ और 32 गलियों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसने पहले टीम को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि वह बांगलादेशी है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि गिरफ्तार किए गए घुसपैठियों में 19 वयस्क और 17 बच्चे शामिल हैं।

ये लोग पहले हरियाणा के मेवात में एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस के डर से दिल्ली भाग आए थे। अब पुलिस इन अवैध प्रवासियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि इन सभी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article