दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने किया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, करोडों के कई लग्जरी कार बरामद

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एसयूवी और अन्य लग्जरी वाहन चोरी वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करोड़ों की कीमत वाले कई वाहन बरामद किए हैं।

Image

लग्जरी वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार (फोटो - Canva)

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी)' चोरी करने और उन्हें कई राज्यों में बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कई वाहन भी बरामद किए गए हैं। आरोपी इन वाहनों को चोरी करते थे और अन्य लोगों राज्यों में बेचा करते थे।

वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आदतन अपराधी अशरफ सुल्तान और इरशाद उर्फ बाबा के रूप में हुई है। इरशाद एक गैराज का संचालक था, जहां चोरी की कारों को तोड़ा-फोड़ा और उनके पार्ट्स बदले जाते थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया, "यह गिरोह मास्टर चाबियों की मदद से गाड़ियों का ताला खोलते था और चोरी के बाद पहचान से बचने के लिए उन पर नकली नंबर प्लेट लगाता था। वे महंगी गाड़ियों को इसलिए निशाना बनाते थे क्योंकि पुराने वाहनों के बाजार में उनकी ज्यादा कीमत मिलती है और वहां जांच भी कम होती है।"

जेल से छूटने के बाद फिर शुरू की गाड़ियों की चोरी

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी के दौरान एक पिस्तौल, कई मास्टर चाबियां, फर्जी नंबर प्लेट और पांच चोरी की एसयूवी भी बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया,"अशरफ सुलतान के बारे में हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि वह जेल से छूटने के बाद फिर से गाड़ी चोरी कर रहा है। इस पर पुलिस ने गाजीपुर के नाला रोड के पास छापा मारा और उसे पकड़ लिया। उसके पास एक बंदूक थी तथा जिस कार को वह चला रहा था, उसके कागज भी उसके पास नहीं थे।"

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article