Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी के अनुसार आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 18 मामलों में शामिल रहा है तथा अदालती कार्यवाही से बचने के लिए उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है।
कहां से पकड़ा गया भगोड़ा?
अधिकारी ने कहा कि आरोपी रघू (35) को शनिवार को सोनीपत से पकड़ा गया। रघु 2014 में दिल्ली में हुए गैंगवार में शामिल था।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने उसे हरियाणा के सोनीपत से पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान रघु ने पुलिस को बताया कि उसने 10वीं तक पढ़ाई की और फिर परिवार के साथ खेती करने लगा। अधिकारी ने बताया कि 2009 में उसने अपने पैतृक गांव हसनपुर में पुरानी रंजिश के चलते पहली बार हत्या की थी।
(इनपुट: भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
