दिल्ली

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 150 फायर कर्मियों ने मिलकर पाया काबू

Delhi Fire: दिल्ली के टिकरी कलां में स्थित जूते की फैक्टरी में देर रात भीषण आग लग गई। करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस दौरान 150 से अधिक फायर कर्मियों ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Image

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Delhi Fire: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 से गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की शुरुआत की गई। बताया जा रहा है कि आग की सूचना देर रात करीब 2:30 बजे मिली थी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब कूलिंग का काम किया जा रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) सरबजीत सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में भरे रबर व अन्य सामान के कारण आग फैल गई थी। स्थिति को देखते हुए दमकल की और 20-25 गाड़ियां बुलाई गई। करीब 150 से अधिक फायरकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अधिकारी ने बताया कि आग तकरीबन बुझा दी गई है। अब कूलिंग का काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि ये गोदाम 5000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें 3 फ्लोर है, जिसमें आग लगी हुई थी। आग पूरी तरह के बुझा दी गई है, बस कूलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

आग ने मचाया कोहराम

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने की 2:30 बजे करीब मिली थी। उसके बाद सुबह करीब 5 बजे तक जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दमकल की और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कई फायर ऑपरेटर भी घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article