दिल्ली

Delhi: पत्‍नी ने की थी करोड़ों की धोखाधड़ी, नाराज पति ने घोंटा गला, ढाई माह पहले हुए थे जुड़वां बच्चे

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 02:08 PM IST

Delhi: दिल्‍ली के उत्तर-पूर्वी जिले के हर्ष विहार इलाके में एक पति ने अपनी पत्‍नी का गला दबाकर हत्‍या कर दी। दोनों बीते सितंबर माह में जुड़वा बच्‍चों के अभिभावक बने थे। हत्‍या के इस मामले में पति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पति ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्‍नी बेरोजगार लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करती थी, उसने अब तक लोगों से करोड़ो रुपए ठगे। जिसकी वजह से उसकी हत्‍या कर दी।

Image

युवक ने गला घोंट कर, कर दी अपनी पत्‍नी की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतका कॉलोनी में ही चलाती थी एक प्लेसमेंट एजेंसी
  • आरोपी पति का कहना है कि, उसकी पत्‍नी करती थी धोखाधड़ी
  • पत्‍नी की धोखाधड़ी के शिकार लोग पति से मांगते थे अपने पैसे

Delhi: राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले के हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्‍या कर दी। इस हत्‍या के बाद आरोपी युवक ने खुद ही पुलिस को फोन कर हत्‍या करने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला की शिनाख्त 32 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई है, वहीं आरोपी पति की पहचान 35 वर्षीय योगेश कुमार के तौर पर हुई है। इस घटना की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्‍या के आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उसकी पत्नी लोगों के साथ धोखाधड़ी करती थी। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे। पैसे देने वाले लोग रोजाना उसे घेरकर पैसे मांगते थे, जिससे वह परेशान हो गया था। इसलिए उसने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, अर्चना परिवार के साथ सुशीला गार्डन के दुर्गा मंदिर वाली गली में रहती थी। परिवार में पति योगेश कुमार के अलावा करीब ढाई माह के जुड़वां बेटा व बेटी हैं। दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी और बीते सितंबर माह में जुड़वां बच्‍चों ने जन्‍म लिया था। पुलिस जांच में पता चला है कि, अर्चना पहले आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर कार्य करती थी, लेकिन दो साल पहले उसने दुर्गापुरी चौक पर अपनी प्लेसमेंट एजेंसी खोल ली थी। वहीं, आरोपी पति योगेश अशोक नगर इलाके में साइबर कैफे चलाता है।

आरोपी ने पहले की थी हत्‍या को सुसाइड बनाने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि, घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस टीम वहां पर पहुंची तो घर की दूसरी मंजिल के फर्श पर अर्चना का शव पड़ा था। उसके गले में एक चुन्नी का फंदा भी लगा था। आरोपी योगेश ने बताया कि, दोनों के बीच लोगों को उनके पैसे लौटने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने गला दबाकर अर्चना की हत्‍या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने पहले इस घटना को सुसाइड का केस बनाने की कोशिश की, लेकिन फिर उसका मन बदल गया और उसने पुलिस को फोन कर हत्‍या की बात बता दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगवाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए थे। जिससे वह परेशान था, लेकिन उसकी पत्‍नी न तो धोखाधड़ी छोड़ने को तैयार थी और न ही लोगों को उनके पैसे लौटाने को, जिसकी वजह से उसने गुस्‍से में यह हत्‍या कर दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें