दिल्ली

Delhi में टली बड़ी गैंगवार, स्‍पेशल सेल ने दबोचा इनामी गैंगस्‍टर, बन रही थी हत्‍या के बदले की योजना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:31 PM IST

दिल्‍ली स्‍पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हिसार जिले के कुख्यात गैंगस्टर संदीप बिश्नोई गिरोह के सरगना हरिओम कौशिक को गिरफ्तार किया है। यह गैंगस्‍टर अपने विरोध और संदीप बिश्नोई की हत्‍या करने वाले दीप्ति गिरोह के बदमाशों को ठिकाने लगाने की योजना पर काम कर रहा था। इसके पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं।

Image

दिल्‍ली स्‍पेशल सेल के गिरफ्त में गैंगस्‍टर हरिओम कौशिक

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • स्‍पेशल सेल ने दिल्‍ली जयपुर हाईवे से इस गैंगस्‍टर को दबोचा
  • आरोपी से तीन पिस्‍टल, ब‌र्स्ट फायर मैकेनिज्म और गोलियां बरामद
  • गैंगस्‍टर बना रहा था संदीप की हत्‍या का बदला लेने की योजना पर काम

Delhi: दिल्‍ली स्पेशल सेल द्वारा की गई एक गैंगस्‍टर (Gangster) की गिरफ्तारी से एक बड़ी गैंगवार हाल फिलहाल के लिए टल गई है। पुलिस ने हरियाणा के हिसार जिले के कुख्यात गैंगस्टर संदीप बिश्नोई (Sandeep Bisnoi) गिरोह के सरगना हरिओम कौशिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गैंगस्‍टर को जयपुर-दिल्ली हाईवे पर रजोकरी के पास से गिरफ्तार किया। इसके पास से नाइन एमएम की एक और प्वाइंट 32 बोर की दो पिस्टल के साथ ब‌र्स्ट फायर मैकेनिज्म व 50 गोली बरामद की गई है।

गैंगवार टली

बता दें कि, बीते 19 सितंबर को राजस्थान के नागौर कोर्ट परिसर में संदीप बिश्नोई की हत्या के बाद हरिओम ही इस गैंग को चला रहा है। डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के अनुसार, हरिओम जींद जिले के ग्राम भुरान का रहने वाला है और यह संदीप की हत्‍या में शामिल दीप्ति गिरोह के बदमाशों को ठिकाने लगाने की योजना पर काम कर रहा था। इस आरोपी ने प्रतिद्वंदी गिरोह से बदला लेने के लिए कई अन्‍य बदमाशों से दोस्ती कर दीप्ति गिरोह को खत्म करने की साजिश रची थी। हालांकि इसके पहले ही पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर संदीप बिश्नोई और दीप्ति गिरोह के बीच बड़ी गैंगवार को टाल दिया है।

खरीदी थी ब‌र्स्ट फायर मैकेनिज्म वाली पिस्टल

स्‍पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि, गिरफ्तार गैंगस्‍टर हरिओम पर हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व शस्त्र अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह आरोपी अपने सरगना संदीप बिश्नोई की हत्या के बाद से ही प्रतिद्वंद्वी दीप्ति गिरोह से बदला लेने के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों के गिरोह के साथ नियमित संपर्क में था। दिल्‍ली के ही एक गैंगस्‍टर से मिलने यह दिल्‍ली आ रहा था कि, इससे पहले पुलिस ने इसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इस बदमाश ने अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग को खत्‍म करने के लिए ब‌र्स्ट फायर मैकेनिज्म वाली पिस्टल खरीदी थी। जिससे एक बार में दर्जनों गोलियां फायर की जा सकती हैं। अब पुलिस इस बदमाश से पूछताछ कर इसके पूरे प्‍लान के बारे में जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article