दिल्ली

Delhi: उपचुनाव में दो सीटें जीतने के बाद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने पर कही ये बात

अरविंद केजरीवाल ने यह स्पष्ट किया है कि वह संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा नहीं जाएंगे। इसके बजाय, इस मुद्दे पर निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की पांच विधानसभा उपचुनावों में जीत ने राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है, और AAP ही देश को भाजपा के प्रभाव से मुक्त कर सकती है।

Image

केजरीवाल ने अटकलों पर लगाई लगाम

Photo : PTI

Delhi: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी कि राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा की जगह खुद अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। लेकिन सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया।

केजरीवाल ने किया साफ

उन्होंने स्पष्ट कहा, "मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं।" साथ ही यह भी कहा कि संजीव अरोड़ा की जगह पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति नए सदस्य के नाम का फैसला करेगी। इससे पहले विपक्ष ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो खुद राज्यसभा जा सकते हैं।

उपचुनाव के नतीजों को बताया राष्ट्रीय संदेश

केजरीवाल ने पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में AAP की दो सीटों पर जीत को राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात और पंजाब में पार्टी की जीत यह दिखाती है कि केवल आम आदमी पार्टी ही देश को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुक्ति दिला सकती है।

जनता का भरोसा, बदलाव की मांग

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने साबित किया है कि वे आप सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि गुजरात की जनता ने बदलाव की ओर इशारा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर AAP को हराने की कोशिश की, लेकिन जनता ने दोनों दलों को हरा दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछली बार की तुलना में इस बार जीत का अंतर दोगुना रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article