दिल्ली

दिवाली पर दिल्ली के होटल में जुए का बड़ा खेल, 7 महिलाओं समेत 29 गिरफ्तार, 50 लाख रुपये बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 11:05 PM IST

Delhi News: दिवाली पर जुआ खेलने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए दिल्‍ली पुलिस ने 29 लोगों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार लोगों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। इन जुआरियों के पास से पुलिस ने प्लेइंग कार्ड और 58.57 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

Image

दिल्‍ली में दिवाली पर जुआ खेलते 29 गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • क्‍लब रोड पर स्थित एक होटल में चल रहा था जुआ
  • गिरफ्तार जुआरियों में 7 महिला जुआरी भी शामिल
  • होटल में जुआ खेलने के बदले वसूला जाता था पैसा

दिवाली पर जुआ खेलना जुआरियों को भारी पड़ गया। दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग के क्‍लब रोड पर स्थित एक होटल में छापा मारकर जुआ खेलने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी होटल में जुआ खेल रहे थे। इनके पास से पुलिस ने प्लेइंग कार्ड और 58.57 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

डीसीपी घनश्याम बंसल ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि, दिवाली के मौके पर जुआ खेलने वालों पर शिकंजा कसने के लिए हर साल खास टीम का गठन किया जाता है। इस बार भी सभी थानों में एसएचओ के नेतृत्‍व में टीम का गठन किया गया था। इन टीमों को निर्देश था कि, वो अपने-अपने इलाके में ऐसे लोगों की पहचान कर सख्‍त कार्रवाई करें। यह कार्रवाई पंजाबी बाग पुलिस ने की।

जुआ खेलने के बदले प्रति व्यक्ति वसूले गए थे 500 रुपये

दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि, सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, क्‍लब रोड स्थित एक होटल में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। जिसके बाद टीम का गठन कर होटल की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम जब होटल के अंदर पहुंची तो वहां अलग-अलग कमरों में लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से प्लेइंग कार्ड और 58.57 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि, होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी जब्‍त कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि, होटल के मैनेजर ने होटल के अंदर जुआ खेलने के बदले प्रति व्यक्ति से 2,500 रुपये वसूले थे। इसके बदले में जुआ खेल रहे लोगों को खाना और स्नैक्स भी दिए जा रहे थे। पुलिस अब पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article