New Year Party 2023: वर्ष 2023 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं। नए साल के स्वागत को लेकर लोग उत्साहित हैं। हर जगह न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। लोग इस मौके को स्पेशल बनाना चाहते हैं। खासकर लोग 31 दिसंबर की रात पार्टी में नाचते गाते हुए बिताते हैं। तारीख और साल बदलने की इस खुशी में दिल्ली-एनसीआर में कई जगह लेट नाइट पार्टीज का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। इन पार्टीज में शानदार म्यूजिक, डांस, फूड और जमकर मस्ती होती है। हालांकि इस तरह की पार्टियों में शामिल होने के लिए आपको टिकट या पास की जरूरत पड़ेगी। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो इन खास पार्टियों में शामिल हो सकते हैं।
अली ब्रदर्स के साथ नए साल की महफिल
ग्रीन पार्क एरिया में स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट में में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन हो रहा है। यह पार्टी 31 दिसंबर की रात 8 बजे से शुरू होगी। इस पार्टी की सबसे खास बात है कि इसमें अली ब्रदर्स के नाम से मशहूर सूफी गायक परवेज बबलू, परवेज हसन और शाहरुख अली अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे। इस पार्टी में बेली डांस, लाइव डीजे, और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था रहेगी। इस पार्टी में शामिल होने के लिए आपको 3499 रुपये देकर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
‘स्मैश’ में करें पार्टी
अगर आप नोएडा में रहते हैं तो यहां के डीएलएफ मॉल में भी न्यू ईयर पार्टी ‘स्मैश’ में शामिल हो सकते हैं। इस पार्टी में शामिल होने का पास 999 रुपये से शुरू है। इस पार्टी में अच्छा खाना, ड्रिंक्स, लाइव डीजे का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। न्यू ईयर ईव को अगर आप खास बनाना चाहते हैं तो ये पॉकेट फ्रेंडली विकल्प होगा। हालांकि यहां पार्टी पैकेज 999 से लेकर 5500 रुपए तक में उपलब्ध है। टिकट प्राइस के अनुसार सुविधाएं भी अलग हैं।
डीजे नाइट के साथ न्यू ईयर पार्टी
चाणक्यपुरी के एक बड़े होटल में 31 दिसंबर की रात 10 बजे से न्यू ईयर पार्टी शुरू हो जाएगी। इस पार्टी में डीजे अनुज और डीजे अनिरुद्ध लोगों के न्यू ईयर को खास बनाएंगे। इस पार्टी में खाने पीने की शानदार व्यवस्था होगी। इस पार्टी के टिकट भी आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
‘डिस्को 22’ न्यू इयर ईव सेलिब्रेशन
दिल्ली-एनसीआर की एक मशहूर रेस्टोरेंट चेन ने न्यू ईयर ईव ‘डिस्को 22’ को लेकर खास इंतजाम किए हैं। यह रेस्टोरेंट कम पब दिल्ली और गुरुग्राम के अलावा नोएडा, जनपथ और गाजियाबाद में भी है। सभी जगह न्यू ईयर पार्टी का आयोजन होगा। इसमें लाइव परफॉर्मेंस, डिस्को बॉल पार्टी और लजीज फूड व ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं। पार्टी में एंट्री के लिए अलग-अलग शहरों में अलग-अलट टिकट प्राइस तय की गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
