दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: भीषण गर्मी करेगी दिल्ली-एनसीआर का हाल-बेहाल, तापमान जाएगा 40 पार ; जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, 29 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है। हालांकि, दिल्ली में बादलों की आवाजाही का भी अनुमान है, लेकिन बारिश होना मुश्किल है। चलिए जानते हैं आज मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR Weather Today : देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। इन दिनों लू ने कहर बरपा रखा है। दक्षिण भारत के राज्यों में पारा 42 से 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इधर, राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम बढ़ने वाला है। हालांकि, सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा जाने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अब धीरे से बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जो सामान्य है। इतना ही नहीं इस सप्ताह गर्मी का क्रम जारी रहेगा। चूंकि, बारिश के हालात नहीं बन रहे हैं। लिहाजा, हो सकता है अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस कायम रहे।

राजधानी में रविवार को सुबह से तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर में हल्के बादल छाए रहे। दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच सूरज लुका छिपी का खेल खेलता रहा। रविवार को अधिकतम 38.2 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी कुछ इसी तरह के मौसम का अनुमान है।

महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश लू का कहर

वहीं, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीयवर्ती आंध्र प्रदेश के हिस्से पर चक्रवाती परिसंचरण की मौजूदगी है, जिससे बेतहासा गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में रविवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, ओडिशा में भी अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में लू का येलो अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना में बेतहासा गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने यहां भी आने वाले 2 दिन में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ने का अनुमान जताया है। खासकर, पटना, पूर्णिया, सुपौल और शेखपुर में इसका असर ज्यादा रहेगा। इसके अलावा भी अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अभी से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है।

मुंबई में मौसम की मार

उधर, समुद्र तट के किनारे बसे मुंबई में गर्मी से लोग परेशान हैं। ज्यादातर जिलों में 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। कई राज्यों में सामान्य तापमान कई डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा। उड़ीसा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article