दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: आज राजधानी में बारिश के आसार, तेज हवाओं के बीच बढ़ा शहर का तापमान, जानिए कैसे रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम कई रंग बदल रहा है। दिल्ली में शुक्रवार शाम में तेज हवाओं के बीच बारिश की बौछार देखी गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

आज दिल्ली में बारिश की संभावना

Photo : iStock

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: एक बार फिर बदलने को तैयार है दिल्ली-एनसीआर का मौसम। कभी बादल तो कभी तेज धूप। वहीं कहीं चली आंधी तो कहीं हुई बारिश। शुक्रवार को दिल्ली के मौसम ने कई रंग बदले। शुक्रवार की सुबह दिल्ली की बादलों के साथ हुई। उसके बाद दोपहर के समय में धूप खिल गई और तपती गर्मी से लोगों को बहुत परेशानी हुई। लेकिन शाम होते ही दिल्ली के मौसम ने फिर रंग बदला और कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की बौछार देखी गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को रंग बदलते मौसम को देखने के बाद मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिन के समय तेज हवाओं के चलने की आशंका है। आइए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच आपको बताएं दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

दिल्ली का तापमान 40 के पार

गर्मी के सीजन की जब से शुरुआत हुई है दिल्ली का तापमान कभी भी 40 तक नहीं पहुंचा था। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली के तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.5 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के मंगेशपुर में 42.2, पीतमपुरा में 42, पूजा में 42 दर्ज किया गया। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार ही रहा। एकमात्र मयूर विहार क्षेत्र था, जहां का तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में आने वाली दिनों में दिल्ली-एनसीआर की गर्मी का अंदेशा लगाया जा सकता है और इसके प्रभाव को भी समझा जा सकता है।

बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और लू लगने से संबंधित कई मामले सामने आ रहे हैं। गर्मी को तो कम नहीं किया जा सकता है, लेकिन खुद के बचाव के लिए आवश्यक सारे उपाय करना जरूरी हो गया है। गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने अधिक से अधिक पानी पीने और धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह देते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

शुक्रवार को आंधी और बारिश की बौछार के बाद, दिल्ली में आज फिर बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान की बात करें तो आज शहर का तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने आगे बताया कि तेज हवाओं का ये सिलसिला 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

क्यों बदला दिल्ली का मौसम

पिछले दिनों तेज गर्मी के बाद दिल्ली एनसीआर का मौसम फिर बदलने लगा है। शुक्रवार को मौसम ने अपने कई रंग दिखाए। अचानक बदले मौसम पर मौसम विभाग ने कारण बताते हुए जानकारी दी कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आए थे। कुछ क्षेत्रों में इसका असर रविवार यानी आज भी देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article